फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निखिल की शतकीय पारी की बदौलत एमसीए ने एलन एकेडमी को हराया

Mon, 16 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेड चिल्ली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 का आगाज रविवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज के ग्राउंड पर हुआ। उद्घाटन मैच में मंडल क्रिकेट एसोसिएशन ने एलन क्रिकेट एकेडमी को 105 रन से हराया।
विज्ञापन

सुबह टाॅस जीतकर एमसीए के कप्तान विजय यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में एमसीए ने तीन विकेट खोकर 256 रन का स्कोर खड़ा किया। एमसीए की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए निखिल राव ने नाबाद 100 रन और सहीम हसन ने 95 रन बनाए।
एलन की ओर से अभिषेक ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलन क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। एलन के लिए सक्षम शुक्ला ने 67 रन बनाए। एमसीए की ओर से अथर्व सिंह ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएमटी क्रिकेट एकेडमी महाराजगंज ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन का स्कोर खड़ा किया। बीएमटी की ओर से शुभम पांडेय ने 31 रन बनाए। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से नितिन त्रिपाठी व भरत प्रसाद ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर इसे प्राप्त कर लिया। लक्ष्य की ओर से राजशेखर यादव ने 38 और अभिनव सिंह ने 37 रन बनाए। बीएमटी की ओर से दिव्यांश मिश्रा ने तीन विकेट हासिल किए।
पहले मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने एमसीए के खिलाड़ी निखिल राव को दिया। दूसरे मैच में लक्ष्य के नितिन त्रिपाठी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक सचिव अमिताभ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, अर्पित दूबे, निखिल सिंह, सऊद सिद्दिकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें