फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज पछुआ हवा से पारा लुढ़का...हो रही सर्दी-गर्मी की आंखमिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप के बावजूद तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, शनिवार तक ऐसे ही रहेंगे हालात
विज्ञापन




गोरखपुर। ठंडी हवा चलने से बृहस्पतिवार को तेज धूप के बावजूद तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसकी वजह से पूरे दिन सर्द-गर्म का अहसास होता रहा। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मौसम बच्चों व कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों के लिए अधिक नुकसानदेह है।
बुधवार रात में ही करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चलने लगी। बृहस्पतिवार सुबह कोहरा था, लेकिन जल्द ही तेज धूप निकल आई। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सर्द हवा बहते रहने की वजह से अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 13.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिन तक पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। ठंडी जमीनी हवा शनिवार तक बहेगी, जिसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं शनिवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद पश्चिमी यूपी में बादल छाएंगे। पूर्वी यूपी में रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।
विज्ञापन


बच्चों व बुजुर्गों को अधिक देखभाल की जरूरत
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि अभी गर्मी मानकर लापरवाही न करें। तापमान में यह उतार-चढ़ाव बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक खतरनाक होता है। इन दिनों अगर सुबह की धूप में बच्चों को बिना पर्याप्त गर्म कपड़ों के ले जाएंगे तो सर्द हवा के चलते उन्हें ठंड लगने का खतरा अधिक रहता है। यही स्थिति बुजुर्गों की भी रहती है। इसलिए अगर इन दिनों बच्चों और बुजुर्गों के अलावा बीमार लोगों को भी घर से बाहर ले जा रहे हैं तो उनके कपड़ों का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें