फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्धावस्था में महिला की मौत मामले में सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पंसरही गांव के बड़का टोला में शनिवार शाम को सुनैना (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने पति सत्येंद्र, जेठ जिंतेंद्र, ससुर रामचरन, सास, जेठानी और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुनैना पासवान की मौत की सूचना पुलिस को रात नौ बजे मिली थी। मौके पर पहुंचे सीओ अनुराग सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा और फॉरेंसिक टीम ने जांच की थी। पता चला कि सुनैना और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति खेत की तरफ चला गया। इसी बीच उसे पता चला कि पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। इस पर पति ने अपना सिर फोड़ लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने फंदा लगाया था। पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतार दिया गया था। सुनैना के भाई नीरज ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। वह कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के बिहुलिया की निवासी थी। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें