फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट के लिए अगस्त में निरीक्षण करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम जल्द करेगी निरीक्षण
विज्ञापन

नगर निगम ने मानक शिथिलीकरण के लिए भेजा था पत्र
प्लांट लगाने के लिए बोर्ड का एक नियम आ रहा है आड़े
गोरखपुर। नगर निगम ने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए प्लांट लगाने की कवायद शुरू कर दी है। निगम ने प्लांट लगाने के मानकों के शिथिलीकरण के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा था। अगस्त में बोर्ड की टीम निरीक्षण के लिए गोरखपुर आने वाली है। नगर निगम ने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए जमीन तलाशना भी शुरू कर दिया है। निगम सुथनी में इस प्लांट को स्थापित करना चाहता है। बोर्ड की टीम की मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम क्षेत्र और आसपास के जिले के अस्पतालों से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण खलीलाबाद में किया जाता है। यहां पर एक निजी कंपनी ने अपना प्लांट लगाया है। नगर निगम क्षेत्र के अस्पताल संचालक लंबे समय से नगर निगम से बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट लगाने की मांग कर रहे हैं। संचालकों का कहना है बाहरी कंपनी अत्यधिक पैसा वसूलती है और प्रतिदिन सुविधा भी नहीं देती है।
विज्ञापन

नगर निगम बायोमेडिकल निस्तारण के लिए प्लांट लगाना चाहता है लेकिन प्लांट लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक आड़े आ रहे हैं। मानक के अनुसार जिस जगह बायोमेडिकल वेस्ट प्लांट लगा होगा, उसके 50 किलोमीटर के रेडियस में अन्य बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नगर निगम ने मानकों में शिथिलता के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजा था। पत्र में नगर निगम गोरखपुर को मानकों में शिथिलता देने का निवेदन किया गया था। बोर्ड की टीम अगले महीने गोरखपुर आने वाली है। टीम को सुथनी के साथ अन्य जगह भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें