फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शाहपुर में कुत्तों को पकड़ने पहुंची टीम, नहीं मिली सफलता

Sun, 18 Aug 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में कुत्तों के आतंक के बाद शनिवार को उनको पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। टीम को देखकर कुत्ते भाग निकले। इस कारण टीम उन्हें पकड़ने में विफल रही। इसके बाद सफाई निरीक्षकों की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर कई बार कुत्तों को भगाया। कॉलोनी में दो दिन में कुत्तों ने 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

नगर निगम गुलरिहा में 1.85 करोड़ रुपये खर्च कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसीएस) बनवा रहा है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही फर्म का चयन कर लिया जाएगा, जो आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका बंध्याकरण करेगी।
1700 वर्ग मीटर में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर पर प्रतिदिन 41 कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। जबकि, सेंटर में 30 कुत्तों की देखभाल करने की भी योजना है। भूतल पर 10 सामुदायिक कैनेल हैं जिसमें 10-10 की संख्या में डॉग्स को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें