फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खून दिलाने के नाम पर तीमारदार से 16 हजार रुपये लेकर चाय वाला चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के पीड़ित ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर दी तहरीर
विज्ञापन

पीड़ित का भाई मेडिकल के सर्जरी विभाग में है भर्ती, डॉक्टर ने मांगा था दो यूनिट ब्लड

वार्ड में चाय बेचने वाले शख्स ने झांसा देकर कर ली ठगी
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह वार्ड में चाय बेचने वाले ने मरीज के तीमारदार को दो यूनिट खून दिलाने का झांसा देकर 16 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद तीमारदार को इधर-उधर घुमाता रहा और बाद में रुपए लेकर भाग गया। पीड़ित ने गुलरिहा थाने की मेडिकल कॉलेज चौकी पर तहरीर दी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमी चम्पारण बिहार के साठी थानाक्षेत्र के दुमदुमवा निवासी लल्लन दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके भाई शिवनारायण के पेट का ऑपरेशन बिहार में हुआ था। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर आया। डाक्टरों ने सर्जरी विभाग के बेड नंबर 11 पर भर्ती कर दिया। बुधवार को डाक्टरों ने दो यूनिट ब्लड लाने को कहा था। लल्लन खून के इंतजाम में इधर-उधर पूछताछ कर रहा था। आरोप है कि वार्ड में चाय बेचने वाले ने बातचीत के दौरान खुद को बिहार का निवासी बताते हुए खून दिलाने का भरोसा दिया और गोरखनाथ ब्लड बैंक साथ लेकर गया। जहां पर खून दिलाने के नाम पर आठ हजार रुपये नकद और आठ हजार रुपये ऑनलाइन लिया। इसके बाद इधर-उधर घुमाकर भाग गया। मेडिकल चौकी की पुलिस का कहना है कि चाय वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें