गोरखपुर। एकीकृत बागबानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत 2024-25 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार जिन किसानों को केले और प्याज की खेती करनी है वे अपना पंजीकरण करा लें। इसके लिए उन्हें खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उद्यान विभाग के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन किसी भी कार्य दिवस पर हो सकता है।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि खरीफ का जो लक्ष्य मिला है उसमें प्याज के लिए 120 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। केला के लिए भी 120 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वहीं साक-भाजी के लिए 100 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर केला लगाने पर 30,738 रुपये का अनुदान मिलेगा। जबकि प्याज व अन्य पर 12 हजार का अनुदान एक हेक्टेयर की बुआई पर मिलेगा।