फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला समूहों को मिलेगी यूजर चार्ज की 75 फीसदी राशि

Fri, 31 May 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की गई। उन्होंने पांच महिला समूहों की ओर से एकत्र कर नगर निगम में जमा कराए गए यूजर चार्ज की 75 फीसदी धनराशि महिला समूहों में वितरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त को बताया गया कि 37 ट्राईसाइकिल की मदद से महिला समूह तंग गलियों में कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहे हैं। अगले सप्ताह तक 15 और ट्राईसाइकिल से कलेक्शन शुरू हो जाएगा। अब तक पांच समूहों ने कूड़ा कलेक्शन से एकत्रित यूजर चार्ज नगर निगम में जमा कराया है। नगर आयुक्त ने सफाई मित्र पोर्टल पर सफाई मित्रों से संबंधित सभी आवश्यक डाटा को अपडेट रखने का निर्देश दिया। कहा कि पीएफ व ईएसआईसी वेतन के साथ ही जमा करें और इसकी सूचना भी पोर्टल पर अपडेट करें।
उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया गया कि मोहल्लों में गठित की गई बुलावा टोलियों को मतदाता जागरूकता के लिए सभी घरों में भेजकर मतदान की अपील कराई जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी डूडा विकास कुमार सिंह, शहर मिशन प्रबंधक डूडा अभिषेक कौशल श्रीवास्वत, सपना कसौधन, समस्त सामुदायिक आयोजक, सीएलसी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें