फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोपहर में धूप, शाम को हुई जमकर बारिश

विज्ञापन
बारिश के बाद घंटाघर रोड पर लगा पानी ।
विज्ञापन
एक घंटे में ही 10 एमएम से अधिक हुई बारिश, शुक्रवार को भी ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वांचल पर मेहरबान हुए मेघ बृहस्पतिवार शाम को जमकर बरसे। घंटे भर में 10 एमएम से अधिक बारिश हो गई। इसके बाद देर रात तक हल्की बारिश होती रही। इससे पहले दोपहर बाद तक धूप व उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पूरे दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया था। हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहा और दोपहर में तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर बाद तीन बजे हवा का रुख पलटा और कुछ ही देर में घने बादल छा गए। शाम चार बजे बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि शुक्रवार को भी पूरे दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें