गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन दिनों से चल रहे तकनीकी महोत्सव ''''''''अटल टेकसृजन 2025'''''''' का रविवार को समापन हो गया। इस वर्ष का महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित रहा। इसमें छात्रों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, नवाचार, और टीम वर्क को मंच प्रदान किया गया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
समापन में मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके गिरि रहे। समापन समारोह की शुरुआत में डॉ. राजन मिश्र ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रो. वीके गिरि ने विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए। डॉ. राजन मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष छात्र क्रियाकलाप परिषद, डॉ. अनुपम साहू, संकाय प्रभारी, तकनीकी उप परिषद, डॉ. धीरेंद्र सिंह, समन्वयक आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार
- वर्ल्ड पार्लियामेंट वाद विवाद में प्रथम स्थान शिवम श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। अपर्णा शुक्ला ने दूसरा और सृष्टि त्रिपाठी ने तीसरा स्थान मिला।
- कोडिंग प्रतियोगिता में अतुल मिश्रा ने पहला स्थान, आकाश सिकरवार और शुभाग्य श्रीवास्तव ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- इनकोग्निटो के अंतर्गत शतरंज में आर्यन द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरभ कसौधन ने दूसरा और आलोक कुमार रजक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- फ्री फायर में अतुल ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। अनुराग चौधरी और आर्यन जायसवाल ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनुराग सिंह और आर्यन गुप्ता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- ब्रेन एन ब्रॉन में टीम इंफेक्टेड बीन्स ने पहला स्थान अर्जित किया, टीम रॉकेट ने दूसरा और टीम कासुकाबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- रोबोकृति में टीम पेंटाबॉट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटाबॉट्स के टीम लीडर आदित्य पांडेय और उनकी टीम आदित्य विजय गुप्ता, हर्ष कुमार मल, आर्यन राव, सुमन कुमार ने कड़ी स्पर्धा में पहला रैंक हासिल किया। टीम ऑप्टिमस प्राइम और टीम बियॉन्ड ह्यूमन्स ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- टेकबिज़ बिजनेस क्विज प्रतियोगिता में आर्या त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
- कैडेटॉन में टीम कैडमैन ने पहला स्थान प्राप्त किया, टीम टॉरस ने दूसरा, और टीम सिटाडेल ने तीसरा स्थान अर्जित किया।