सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौवीं की छात्रा ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर तीन युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आठ दिन पूर्व स्कूल से लौटते समय उसके साथ छेड़खानी की गई। भाई आराेपियों के घर उलाहना देने गया तो उसके साथ मारपीट की गई। इससे आहत होकर उसने नशे की गोलियाां खा ली, जिससे तबियत बिगड़ गई। एम्स में भाई का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह आठ दिन पूर्व दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रही थी। स्कूल से थोड़ी दूरी पर हरेंद्र व अवधेश उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर अवधेश ने चाकू दिखाकर चुप करा दिया। दोनों गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वह घर आई और सारी बात अपने भाई को बताई। भाई ने पूछा तो अवधेश व रमेश मारने पीटने लगे। भद्दी भद्दी गाली देते हुए भगा दिया। छात्रा ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इस घटना से आहत छात्रा के भाई ने दुखी होकर कुछ नशीली गोलियां खा ली, जिसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। छात्रा ने इसकी शिकायत एडीजी से की थी। इस प्रार्थना पत्र पर शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
-
कोट
एडीजी कार्यालय से आज प्रार्थना पत्र थाने पर पहुंचा है। केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। छात्रा के भाई के नशीली पदार्थ खाने की बात सामने आई है। मामले में पूछताछ की जा रही है।
अनुराग सिंह, सीओ, चौरीचौरा