फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा के साथ की छेड़खानी, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम 11वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छात्रा घर में अकेली भोजन बना रही थी। उसकी मां मंदिर गई हुई थीं और बड़ी बहन घर के दूसरी मंजिल पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ दिए। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बड़ी बहन दौड़ते हुए नीचे आई। इसी दौरान आरोपी का भाई भी मौके पर आ गया। दोनों ने मिलकर छात्रा और उसकी बहन को पीटा और भाग गए। थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने कहा कि प्रकरण की जानकारी है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें