फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र के अतरौलिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
भटहट। पिपराइच क्षेत्र के अतरौलिया के पास फोरलेन पर सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 11वीं के छात्र की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पिपराइच के बैलो निवासी कृष्णा उर्फ गोलू (19) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा उर्फ गोलू अपने साथी आशीष उर्फ निरहू के साथ रविवार को शहर के एक मैरिज हाॅल में वेटर का कार्य करने गया था। सोमवार रात तीन बजे बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्थित पिपराइच क्षेत्र के ग्राम अतरौलिया के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठे आशीष को गंभीर चोट आई। मृतक की मां ने पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें