फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

विज्ञापन
गीडा ट्रक की चपेट में आकर मुस्कान की मौत के बाद रोड जाम कर हंगामा करते ग्रामीण । 
विज्ञापन
गीडा क्षेत्र के जैतपुर के पास हुआ हादसा, साइकिल से जा रही थी स्कूल
विज्ञापन

गीडा/पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने जैतपुर-बोकटा मार्ग पर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को पुलिस थाने ले गई।
बेलवाडाडी निवासी गंगेश कुमार की बेटी मुस्कान (16) इलाके में स्थित एक इंटर काॅलेज में नवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह सात बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर से 500 मीटर दूर वह जैतपुर-बोकटा मार्ग पर पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गीडा अश्वनी पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि बड़ी गाड़ियां अक्सर टोल बचाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करती हैं, जिसके चलते आए दिन हादसा होता है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस मार्ग पर बड़ी गाड़ियों आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


भाइयों की कलाई सूनी कर गई मुस्कान
मुस्कान दो भाइयों मोयन व निक्कू के बीच इकलौती बहन थी। उसके पिता कोयंबटूर में प्राइवेट काम करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह पढ़ने लिखने में तेज होने के साथ ही अपने नाम की तरह चंचल स्वभाव की थी। दो दिन पहले ही भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए बाजार करके आई थी। हादसे में मुस्कान की मौत से दोनों भाइयों की कलाई सूनी हो गई। दोनों भाई बहन के शव के पास बैठकर एक टूक निहारते जा रहे थे। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें