फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा, आठ में लगेंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने दिवाली एवं छठ को ध्यान में रखते हुए 21 सितंबर से 30 नवंबर तक चार स्पेशल ट्रेनों का कुछ स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव शुरू किया है। इसके अलावा आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

05049/ 05050 छपरा-अमृतसर स्पेशल रामकोला, मनकापुर, महमूदाबाद अवध स्टेशन पर और 05305/ 05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल रामकोला स्टेशन, बुढ़वल स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, वाराणसी से 28 सितंबर से 30 नवंबर तक 15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं गोरखपुर से 29 सितंबर से 01 दिसंबर तक चलने वाली 15132 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। गोरखपुर एवं बहराइच से 29 सितंबर से 01 दिसंबर तक चलने वाली 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल में स्लीपर श्रेणी का एक कोच लगेगा। 25 सितंबर से 16 अक्तूबर तक 05305 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल तथा आनंद विहार टर्मिनस से 27 सितंबर से 18 अक्तूबर तक चलने वाली 05306 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा स्पेशल में एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच लगेंगे। 26 सितंबर से 28 नवंबर तक चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 27 सितंबर से 29 नवंबर तक चलने वाली 05050 अमृतसर-छपरा स्पेशल में एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें