प्रदेश के 18 मंडलों और दो स्पोर्ट्स कॉलेज के एक हजार खिलाड़ी होंगे शामिल
गोरखपुर। युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के महाकुंभ का उद्घाटन मंगलवार को होगा। जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का ग्रामीण विधायक विपिन सिंह करेंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया की प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल और दो स्पोर्ट्स कॉलेज के लगभग 1000 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के अलग-अलग विद्यालयों में की गई है। इसमें महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज आदि शामिल है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय ने बताया कि खिलाड़ियों को खेलने के लिए शहर के अलग-अलग खेल मैदानों पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें अंडर 14 का मुकाबला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और रीजनल स्टेडियम पर, अंडर-17 का मुकाबला राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पर और अंडर-19 का मुकाबाला नवल्स एकेडमी कुसम्ही और सहारा एस्टेट के क्रिकेट मैदान पर कराया जाएगा।
आयोजन समिति के आयोजक विद्यालय राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोरखपुर में तीसरी बार राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है।