फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में प्रबंध बोर्ड की बैठक अब 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या परिषद और वित्त समिति की बैठकों में पारित प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रबंध बोर्ड की 14 अक्तूबर को होने वाली बैठक अब 16 को होगी। इसमें विद्या परिषद और वित्त समिति से पास हो चुके प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। प्रशासन की तरफ से 14-15 अक्तूबर को कैंपस में लग रहे रोजगार मेला को देखते हुए तिथि में बदलाव किया गया है।

एमएमएमयूटी में चार अक्तूबर को विद्या परिषद और छह को वित्त समिति की बैठक हुई थी। विद्या परिषद की बैठक में बीफार्म की सीटें 60 से बढ़ाकर 100 किए जाने और एमफार्म में दो नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की अनुमति मिली थी। इसके अलावा एमटेक कंप्यूटर साइंस की सीटें 18 से बढ़ाकर 30 किए जाने, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल माइनिंग स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह वित्त समिति की बैठक में चिकित्सा संकाय खोले जाने, संविदा शिक्षकों के वेतन वृद्धि, कंप्यूटर साइंस विभाग में लैब के लिए 1.15 करोड़ की मंजूरी, इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन नेक्स्ट जनरेशन सेमीकंडक्टर्स एंड नैनो डिवाइसेज की स्थापना के लिए 3.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विभागों के लिए एक्सआरडी मशीन की खरीदारी, सभी छात्रावासों के डाइनिंग एवं कॉमन रूम को वातानुकूलित किए जाने, माड्यूलर किचेन बनवाए जाने आदि को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें