गोरखपुर। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी।
यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का ट्रायल जिला एवं मंडल स्तर पर होगीा। मंडल के ट्रायल क बाद टीम की घोषण की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयन ट्रायल 24 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं मंडल ट्रायल में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह ट्रायल रीजनल स्पोरर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11:30 बजे से होगा। ट्रायल के बाद टीम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया ट्रायल के लिए खिलाडियाें का जन्म प्रमाणपत्र और आधारकार्ड होना अनिवार्य है।