फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने किया इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ, गोला, गीडा व चौरीचौरा थाने में बदमाशों पर दर्ज हैं केस
विज्ञापन

गोरखपुर। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को इनाम घोषित किया है। इसमें गोरखनाथ, गोला, चौरीचौरा का एक-एक व गीडा के दो आरोपी शामिल हैं। बीते दो दिनों के अंदर एसएसपी ने दस आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।
एसएसपी ने गोरखनाथ थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित महाराजगंज के कोतवाली थाने के कांशीराम आवास निवासी रंजीत चौहान की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। इसी तरह गोला थाने में एससी/एसटी एक्ट के आरोपी पांडेयपार उर्फ डड़वापार निवासी सतीश उर्फ बोबे उर्फ भोलू यादव पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा है। गीडा थाने में दर्ज मामले में महाराजगंज के पनियरा थाने के हरखपुर टोला खुजही निवासी गंगेश निषाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाने के एक वांछित खोराबार थाने के पटपर निवासी बृजेश यादव पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। वहीं चौरीचौरा थाने में दर्ज जालसाजी के मामले में वांछित आगरा के शाहगंज थाने के 15 गणेश नगर सुचेता निवासी कंचन पोरवाल की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इनाम घोषित होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें