फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैंकर को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुसमौरा बुजुर्ग के समीप फोरलेन पर हुई घटना
विज्ञापन

बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेलर ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
गगहा (गोरखपुर)। कुसमौरा बुजुर्ग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर को ट्रेलर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गगहा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुसमौरा बुजुर्ग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन पर बने डिवाइडर के बीच में लगे पौधों में रविवार को टैंकर से पानी डाला जा रहा था। इसी दौरान बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में सहजनवां के ओडवालिया गांव निवासी ट्रेलर चालक रामदवन यादव (57) पुत्र महेश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। गगहा निवासी रिंकू सिंह ने घायल चालक को सीएचसी गगहा भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें