फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: असुरन चौराहे पर गोलंबर में टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर के असुरन चौराहे पर मंगलवार की रात हुआ हादसा, युवती समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

- मृतक और घायल तीन युवक देवरिया के और महाराजगंज की है युवती
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर में मंगलवार रात दो बजे मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर असुरन चौराहा स्थित गोलंबर से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक और एक युवती घायल हो गई।
शाहपुर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बांबे ग्लास हाउस मोती लाल रोड निवासी आमिर लारी (35) के रूप में हुई। आमिर टाइल्स कारोबारी थे। वहीं घायलों में देवरिया के ही भटवलिया के जीत शाही (34), मोहन रोड के सिद्धार्थ शर्मा (30), सिविल लाइन के पार्थ शुक्ला (34) और महाराजगंज की 28 साल की युवती का नाम शामिल है। युवती और पार्थ शुक्ला की हालत गंभीर देख उनके परिजन लखनऊ लेकर चले गए। वहीं देवरिया के अन्य घायलों में एक का रचित और दूसरे का सिसोदिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गुलरिहा के रेडिएंट होटल में देवरिया के चार युवकों के साथ महाराजगंज की युवती भी गई थी। रात करीब दो बजे कार (यूपी 52 बी डब्ल्यू 9331) से पांचों निकले। पुलिस का कहना है कि कार की तेज रफ्तार होने के कारण असुरन चौराहे के मोड़ के पास आकर अनियंत्रित हो गई और गोलंबर से टकरा गई। इसमें कार में आगे बैठे आमिर लारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार जीत शाही की थी, वही इसे चल रहे थे। हादसे के बाद पुलिस के साथ ही अगल-बगल के लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन


दोस्त के बुलाने पर आई थी महाराजगंज की युवती

सूत्रों की माने तो देवरिया के पार्थ शुक्ला और महाराजगंज की युवती में दोस्ती है। पार्थ के बुलाने पर ही युवती पार्टी में शामिल होने आई थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों के परिजन मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर लखनऊ इलाज के लिए लेकर गए हैं।

कोट-
कार की तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव घर भिजवा दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें