फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ब्रजपात में बेटे की गई जान, इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ा

Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में सब्जी तोड़ते समय बिजली गिरने से बेटे की हो गई थी मौत
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसी मां का एम्स में चल रहा था इलाज
गोरखपुर। एम्स क्षेत्र के रजही गांव में ब्रजपात से झुलसी कैलाशी देवी (50) की एम्स में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। बुधवार को वज्रपात के दौरान महिला झुलस गई थी, जबकि उसके पुत्र की धीरज की मौत हो गई थी। पुत्र की मौत की सूचना के बाद कैलाशी देवी की हालत और बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल रामगढ़ ऊर्फ राजही शिव मंदिर टोला निवासी मुन्नीलाल की पत्नी कैलाशी देवी व उनका पुत्र धीरज बुधवार को खेत में सब्जी तोड़ रहे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश शुरू हो गई। अभी वह सब्जी तोड़कर निकलने ही वाले थे कि मां व बेटे बिजली गिरने से झुलस गए। दोनोंं को एम्स लाया गया, जहां धीरज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी कैलाशी का इलाज एम्स में चल रहा था। बेटे की मौत की सूचना जब मां को मिली तो उसकी तबीयत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे कैलाशी देवी ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें