फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
विज्ञापन




अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री- हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।



सीएम ने शिकायतकर्ताओं से लिए गए प्रार्थना पत्रों को मौके पर मौजूद डीएम, एसएसपी, कमिश्नर, डीआईजी आदि वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। जमीन कब्जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन




जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन को प्रस्ताव भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें