फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दर्शन : सीएम योगी ने सुनीं 200 से अधिक लोगों की समस्याएं
विज्ञापन




अधिकारियों को दिए निर्देश-जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान बुजुर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों समेत 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसलिए हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदा खड़े रहें।



मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि चिंता न कीजिए, जनता से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें