फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक हो समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
विज्ञापन




अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के निराकरण में न हो तनिक भी लापरवाही



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। इसमें थोड़ी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।



महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 250 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन




सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।



सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



.............



आर्थिक सहायता के लिए पहुंचे लोग



मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।



.............



बच्चों को दुलारा, दिया आशीर्वाद



जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान अपनी मां के साथ आई बच्ची समस्या समाधान के लिए सीएम से मिले आत्मीय भरोसे पर कृतज्ञता व्यक्त करने को खड़ी हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसके माथे पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन




............



कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने की सीएम से मुलाकात



गोरखपुर। कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने कन्नौज में बजरंग बली के मंदिर निर्माण में आ रहे व्यवधान के बारे में बताया। कहा, कुछ लोग मंदिर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इस पर सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि जांच कराकर न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। पुजारी गोपालदास मुख्यमंत्री के आश्वसान से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि सीएम योगी धर्म, संस्कृति की रक्षा के साथ प्रदेश का चतुर्दिक विकास भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें