फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकारी कार्यालयों में सबसे बाद में लगेगा स्मार्ट मीटर

Mon, 27 May 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली निगम की सरकारी कार्यालयों में सबसे बाद में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है, जबकि सरकारी कार्यालयों वाले क्षेत्राें में लाइनलांस अधिक होती है। 28 फरवरी 2025 तक सरकारी कार्यालयों में मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

शहर में स्मार्ट मीटर के लिए सर्वे किया जा रहा है। सभी फीडरों, एचटी सिटी उपभोक्ताओं एवं एलटी सिटी उपभोक्ताओं के मीटर 31 अगस्त तक, डीटी एवं थ्री फेज मीटर 31 दिसंबर तक लगाए जाएंगे। उसके बाद सरकारी कार्यालयों में मीटर लगाने का काम शुरू होगा। जिन उपभोक्ताओं के परिसर में बिजली की मांग तीन माह पांच किलोवाट या इससे अधिक होगी, वहां तीन फेज का मीटर लगाया जाएगा।
बिजली निगम ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। तीन फेज का मीटर लगने से पहले तो उपभोक्ताओं को कनेक्शन की क्षमता बढ़ानी होगी। इससे फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी होगी। दूसरे एमआरआई रीडिंग होने से वास्तविक मांग व खपत की जानकारी हो जाएगी। इसका भी फायदा निगम को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी एलबी सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है। निर्धारित तिथि के अनुसार मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें