फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मतदान के दिन खुले रहेंगे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक जून को सभी स्वास्थ्य केंद्र मतदान शुरू होने के पहले ही खोल दिए जाएंगे और शाम को मतदान समाप्त होने तक खुले रहेंगे। जिला अस्पताल व बीआरडी मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में विशेषज्ञ डाॅक्टर तैनात रहेंगे। सभी थानों पर एंबुलेंस खड़ी रहेंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल उसका उपयोग किया जा सके। इसके अलावा सभी बूथों पर मतदानकर्मियों के लिए जरूरी दवाएं व ओआरएस पैकेट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र ठाकुर व बीआरडी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि मतदान के दिन इमरजेंसी में विशेष व्यवस्था की गई है। सभी जरूरी दवाएं व विशेषज्ञ डाॅक्टर मौजूद रहेंगे। ताकि किसी को उपचार की दिक्कत न होने पाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें