फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केटिंग : लखनऊ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
सीआईएससीई राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट के विजेता प्रतिभागी
विज्ञापन
लखनऊ नार्थ और लखनऊ साउथ के ज्यादातर खिलाड़ी बने विजेता
विज्ञापन


राज्यस्तरीय सीआईएससीई स्केटिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन
गोरखपुर। सीआईएससीई राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन लैप और रिंक कैटेगरी में 24 रेस हुए। इनमें लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
क्वॉड 500 मीटर के बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में आध्या गुप्ता, शिवी सागर, गिरिशा शर्मा, वैष्णवी सैनी, दर्शन पांडेय, शाश्वत सिंह, अंशुमान सिंह और अभिवादन श्रीवास्तव विजेता रहे। दूसरे स्थान पर सवी शर्मा, आशी सिंह, रिद्धिशा राजपूत, कृति शुक्ला, अविश सक्सेना, मुस्तफा अब्बान खान, अग्रेश वाजपेयी, और अभिजीत रहे। वहीं तीसरे स्थान पर आहना शर्मा, आराध्या चौधरी, आराध्या नारायण, अविक जायसवाल, आराध्य सिंह, लक्ष्य सिंह और सारांश कुमार ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्वॉड 1000 मीटर रेस में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग में क्रमशः अमित जायसवाल, अध्या गुप्ता, शाश्वत सिंह, शिवी सागर, अंशुमान सिंह, गिरिशा, अश्मन कोहली और तूलिका सैनी विजेता रहीं।
इनलाइन 1000 मीटर में अंडर-11 में वेदांशी सिंह व आराध्य सिंह, अंडर-14 में रितिशा व आकर्ष, अंडर-17 में शौर्य व नीतिका, अंडर-19 में देवांशी व अभिषेक ने पहले स्थान पर रहे। इनलाइन 500 मीटर में अंडर-11 में आर्य किशोर व जान्हवी, अंडर-14 में अविरल व मनस्वी, अंडर-17 में तेजस्विनी व सम्राट शर्मा, अंडर-19 में देवांशी और जस्टिन थॉमस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज संस्था के संरक्षक राजीव गुप्ता, अपनीत गुप्ता, निदेशक जय गुप्ता, राजवंश गुप्ता विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोहिनुद्दीन, नफीश अहमद, ज्ञानेंद्र, अभिषेक शर्मा, सुमित, अनूपेंद्र, सनी जायसवाल, आकाश भारती, शुभम गुप्ता, आकाश सिंह, चंद्र प्रकाश, शिवांगी सिंह और दर्शन शामिल रहे।
विज्ञापन



ये जिले बने विजेता और उप विजेता
अंडर-11 बालक वर्ग में लखनऊ नॉर्थ, अंडर-14, अंडर-17 बालक वर्ग में लखनऊ साउथ, अंडर-19 बालकों के वर्ग में कानपुर साउथ, बालिका वर्ग के अंडर-11, अंडर-14 में लखनऊ साउथ, अंडर-17 में मेरठ और अंडर 19 में लखनऊ नॉर्थ की टीमें ओवरऑल विजेता बनीं। अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में क्रमशः (बालक वर्ग) लखनऊ नॉर्थ, वाराणसी, कानपुर साउथ और मेरठ उप विजेता बना। बालिका वर्ग में अंडर-11, अंडर-14 और अंडर-17 में लखनऊ नॉर्थ और अंडर-19 में मेरठ उप विजेता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें