फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे में हाईवे पर छह गाड़ियां टकराईं... कई घायल, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
बाघागाड़ा में दुर्घटना से क्षतिग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार सुबह बाघागाड़ा में करीब छह गाड़ियां हाईवे पर टकरा गईं। इसमें चालक समेत सवारियां भी जख्मी हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम भी लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा पुल के पास हाईवे पर सुबह साढ़े पांच बजे जेनरेटर लादकर हरियाणा से गुवाहाटी जा रहे ट्रेलर ने आगे चल रही पिकअप में टक्कर मार दी। कोहरे की वजह से चालक नजदीक आने पर पिकअप को देखा सका। जब तक संभलता, हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिकअप पलटकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरे लेन में चली गई।
इसी दौरान दिल्ली से 46 सवारी लेकर बिहार के सीतामढ़ी जा रही बस आ गई। पिकअप को बचाने में बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

वहीं पिकअप को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर के अनियंत्रित होने पर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक मारी। इससे ट्रेलर के पीछे चल रही एक और सवारी बस पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक सीतामढ़ी के अविनाश घायल हो गए। बस में सवार श्याम सुंदर और जोखू राय भी घायल हो गए। बस के चालक और सवारियों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
ईंट लदी ट्राॅली के उड़े परखचे
इसी लेन में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली आकर दुर्घटनाग्रस्त बस में टकरा गई। इससे ट्राॅली के परखचे उड़ गए। ट्रैक्टर ड्राइवर भी जख्मी हो गया। हालांकि इसका नाम पता मालूम नहीं चल सका।
इसी दौरान एक सरिया लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बाइक सवार के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। दुर्घटना के बाद जगदीशपुर कालेसर हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को किनारे करके आवागमन को शुरू कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें