फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसएसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी का केेस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार (गोरखपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिकरीगंज पुलिस ने असौजी बाजार निवासी विकास वर्मा, विकास की मां व बुआ, संजय दुबे निवासी रामडीह थाना सिकरीगंज और सुभाष वर्मा निवासी पचौरी थाना खजनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना क्षेत्र की कुईं बाजार निवासी मीरा देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विकास वर्मा व उसका दोस्त संजय दुबे उसके लड़के दिनेश को शराब व स्मैक पिलाकर अपने साथ रखते हैं। पांच अगस्त को विकास की मां और बुआ घर आईं और बोलीं कि संजय बाबा बुला रहे हैं। जब वहां पहुंची तो वह लोग पेंशन वाले खाते की केवाईसी कराने के नाम पर गाड़ी में बैठाकर साथ लेकर चले गए। सितंबर में आए और कहे कि मकान व खेत रजिस्ट्री करा ली है, इसे खाली कर दो। इसके बाद ये लोग जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर वृद्धा आश्रम में छोड़ दिए। आरोप है कि जालसाजी व धोखाधड़ी करके मकान व जमीन रजिस्ट्री करा लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें