फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह अभियंता जल्द जमा करेंगे लापरवाही से खराब ट्रांसफार्मर पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
19 ट्रांसफार्मर खराब होने पर तीन अभियंताओं पर लगा है अर्थदंड
विज्ञापन


गोरखपुर। 19 ट्रांसफॉर्मर में कम तेल होने से खराब होने के मामले में ग्रामीण क्षेत्र के छह अभियंता जल्द जुर्माना जमा करेंगे। विगत दिनों मामला सामने आने के बाद जुर्माना लगाया गया था।
बताया जा रहा है कि विद्युत उपकेंद्र सिकरीगंज के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार को 7,680, एसडीओ धुरियापार देवेश कुमार को 23,039 और विधनापार के जेई को मनोज कुमार को 46,077 रुपये जमा करने होंगे। साथ ही गोला में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 8,252 रुपये, एसडीओ गोला सुशील कुमार पर 24,755 और जेई गोला ग्रामीण 49,509 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए फरवरी में तेल कम होने, लोड बैलेंसिंग की जांच करने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को दी गई थी, लेकिन सिकरीगंज, धुरियापार, विधनापार, गोला के इंजीनियरों ने इसे दरकिनार कर दिया। इसकी वजह से इन इलाकों के 19 ट्रांसफार्मर कम तेल होने से खराब हो गए थे। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय खंड रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जुर्माना लगाकर इसे शासन को पत्र लिख कर अवगत कराया गया है। जल्द ही सभी छह अभियंता जुर्माने की राशि जमा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें