फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिंधी समाज ने अमित बघेल के गिरफ्तारी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
इष्ट देव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

गोरखपुर। छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी सेना संगठन के प्रमुख अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्ट देव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाज में गहरा आक्रोश है। सोमवार को सिंधी सभा के अध्यक्ष राजेश नेभानी के नेतृत्व में लोगों ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सिंधी सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमित बघेल ने न केवल उनके आराध्य देव का अपमान किया बल्कि पूरे सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहकर उनकी देशभक्ति पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि समाज ने सदैव भारत माता की सेवा में जीवन समर्पित किया है इसलिए ऐसी टिप्पणियां असहनीय है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायत सुनते हुए कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राकेश संतानी, अमित केशवानी, अरविंद लखवानी, राजेश छाबड़ा और विनोद हिंगोरानी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें