फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इलाज कराकर भाई के साथ लौट रहा बीमार युवक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर तक भाई व भाभी के साथ गया था युवक, अचानक से हुआ गायब
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के एक चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भाई के साथ पहुंचा मानसिक रूप से बीमार युवक रोडवेज के पास से गायब हो गया। इसके बाद साथ में भाई व भाभी उसकी खोजबीन में जुट गए। कैंट पुलिस केस दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गायब युवक शशिकांत बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने के अहियापुर गांव का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका शहर के एक चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को भाई रतिकांत तिवारी व भाभी रेनू देवी उसका इलाज कराने के लिए दोपहर में करीब तीन बजे डॉक्टर के यहां पहुंचे। यहां से इलाज कराने के बाद रेलवे स्टेशन के लिए निकले। रोडवेज के पास पहुंचने पर शशिकांत गायब हो गया। पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज देखा तो वह रोडवेज तक साथ में चलता नजर आया। इसके बाद अचानक से बस गुजरने के चलते वह दोनों आगे हो गए और उसका भाई पीछे रह गया। वापस मुड़े तो वह नहीं दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें