फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जगह-जगह लगीं दुकानें, धनतेरस पर आज होगी जमकर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम सज गईं लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा की दुकानें, खरीदारी शुरू
विज्ञापन

बर्तन, लावा, गट्टा व सजावट के सामान से सजा बाजार

दिवाली तक कुल मिलाकर लगभग चार हजार करोड़ का हो सकता है कारोबार


गोरखपुर। धनतेरस के एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार दिवाली के रंग में रंग गया। गट्टा-मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की छोटी-छोटी प्रतिमाओं के साथ लावा-लाई की दुकानें भी लग गईं। शाम होते ही बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की चहल-बहल बढ़ गई। इसको लेकर सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा। शनिवार को धरतेरस पर जमकर खरीदारी होगी। दिवाली तक कुल मिलाकर लगभग चार हजार करोड़ का हो कारोबार सकता है।

गोलघर, हाल्सीगंज, साहबगंज, टाउनहाल तिराहा, रेती, घंटाघर, रुस्तमपुर, गोरखनाथ आदि जगहों पर गणेश-लक्ष्मी, धनकुबेर की मूर्तियों और सजावट के सामानों के स्टाल पर भीड़ लगी रही। टाउनहाल तिराहे पर गणेश-लक्ष्मी के मूर्तियों क स्टाल लगाए। व्यापारियों ने बताया कि कोलकाता से मिट्टी की मूर्तियां मंगाई गईं हैं जो सौ रुपये से दो हजार रुपये तक की बिक रही हैं। बताया जा रहा है कि बर्तन का लगभग आठ करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं व्यापारी राजेश नेभानी ने बताया कि कपड़े का कारोबार लगभग 400 करोड़ का होगा। वाहन एजेंसी के जीएम सेल्स वैभव पांडेय ने बताया कि वाहनों का लगभग 12 सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार होगा। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी का लगभग 2500 करोड़ का कारोबार होगा। उनका कहना था कि पूरे दिवाली तक लगभग चार हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इसके साथ ही फूलों की भी बिक्री लाखों में हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें