गुलरिहा इलाके का मामला, केस दर्ज करके पुलिस कर रही जांच
गुलरिहा। एक गांव की 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और मारपीट की धमकी देने के आरोप में गुलरिहा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महाराजगंज के पनियरा क्षेत्र के बभनौली टोला खलवा निवासी प्रदुम्न की तलाश कर रही है।
युवती का आरोप है कि प्रदुम्न की मौसी का घर गांव में ही है। वह अपने मौसी के घर आता-जाता था। इसी दौरान जान पहचान हो गई और युवक ने शादी करने का प्रस्ताव दिया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ गई। युवक, युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता जब भी शादी का दबाव बनाती तो युवक टालने लगता था। इस दौरान 10 जनवरी को अपने घर ले जाकर फिर से संबंध बनाया। 13 जनवरी को प्रदुम्न के घर गई तो उसके माता-पिता व मामा ने मारपीट कर भगा दिया।