फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रुक-रुककर चला सर्वर, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम तक हुई रजिस्ट्री, भीड़ बढ़ी तो बैठने के लिए नहीं मिली जगह
विज्ञापन

गोरखपुर। धनतरेस पर भी रजिस्ट्री दफ्तर में सर्वर रुक-रुककर चलता रहा। इसके चलते जमीनों की रजिस्ट्री कराने गए लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। दोपहर में भीड़ होने पर लोगों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिली। शाम छह बजे तक रजिस्ट्री का काम चला और दोनों खंडों में करीब 112 रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन




रजिस्ट्री दफ्तर में शुक्रवार को भी पूरे दिन सर्वर ने परेशान किया था। शनिवार को रुक-रुककर सर्वर काम करता रहा। इससे रजिस्ट्री में समय लगा और लोगों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे के बाद भीड़ हुई तो लोगों को बैठने की जगह नहीं मिली और बहुत सारे समय बीताने के लिए टहलते रहे। कुछ लोग सीढ़ी पर बैठकर इंतजार करते रहे। शाम छह बजे तक प्रथम खंड में 57 और द्वितीय में 55 रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री कराने आए राजेश पांडेय ने बताया कि दो घंटे इंतजार करना पड़ा, तब जाकर नंबर आया। सर्वर सही से काम नहीं कर रहा था। एआईजी स्टांप संजय दुबे ने बताया कि सर्वर स्लो होने के चलते कुछ दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें