फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिवाली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा, कंट्रोल रूम सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में तैनात किए गए कर्मचारी, तुरंत ठीक होगा फाल्ट
विज्ञापन


अभियंता व अधिशासी अभियंता 24 घंटे अपने-अपने क्षेत्र की करेंगे निगरानी

गोरखपुर। दिवाली त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए निगम ने तैयारी कर ली है। शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में बिजली निगम का कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया। जिम्मेदारों का दावा है कि कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बिजली संबंधी किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 9415737209 पर सूचना दे सकते हैं। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी तत्काल कार्रवाई करेंगे। कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी अभियंता व अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। दिवाली के दिन लिए खास तौर पर कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। किसी भी घटना या फॉल्ट की जानकारी इस पर दी जा सकती है। तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय जिले में लगभग 475 एमवीए का लोड है। यह दिवाली के दिन बढ़कर लगभग 600 एमवीए के आसपास हो जाएगा। गर्मियों में लोड 715 एमवीए तक गया था तब निगम ने आसानी से मैनेज कर लिया था। मुख्य अभियंता वितरण आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल रूम से जिले की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें