फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिमझिम फुहारों के साथ सावन की हुई विदाई, आज से भाद्रपद

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हुई 26 एमएम बारिश
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार से चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया
गोरखपुर। सावन महीने की विदाई शनिवार को दिन भर शहर में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से हुई। पूरे दिन मिलाकर 26 एमएम बारिश हुई। बादलों और रिमझिम फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया। रविवार से भाद्रपद की शुरुआत हो रही है और सोमवार से अगले चार दिन तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी हुआ है।
शनिवार की यह बारिश सावन के आखिरी दिन का तोहफा लेकर आई। पंचांग के अनुसारए रविवार से भाद्रपद मास की शुरुआत हो रही है। सावन की विदाई के साथ ही किसानों की उम्मीदें भी अब भाद्रपद की बरसात पर टिकी हैं। इस समय खरीफ की फसलों को पानी की जरूरत होती है और समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से अगले चार दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। नगर निगम ने बारिश के दौरान निचले इलाकों में जल निकासी के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें