फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौधरी स्वीट हाऊस से मिल्क केक समेत चार दुकानों से लिए गए मिठाई व खोआ-पनीर के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में मारा छापा
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हॉस्टलों के मेस में खराब खाना मिलने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने फिर से शहर में खोआ-पनीर, बेसन आदि की जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को चौधरी स्वीटहाऊस से मिल्क केक समेत शहर की चार दुकानों से खोआ-पनीर आदि के नमूने लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लगातार छापा मारने व जागरूकता अभियानों के बावजूद अभी भी शहर में कई जगह मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री हो रही है। इसीलिए खाद्य पदार्थों की नियमित निगरानी के लिए जांच अभियान को आगे बढ़ाया गया है। शुक्रवार को सिनेमा रोड स्थित चौधरी स्वीट हाऊस से मिल्क केक, विजय चौक स्थित प्रगति स्वीट एंड बेकर्स पनीर व आटा और जटाशंकर तिराहा स्थित श्री मेवा स्वीट्स एंड फास्ट फूड से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। इसके अलावा घंटाघर की दुकान से पनीर व खोआ के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें