फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग: डीजे की धुन पर जमकर नाचे...लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे के शोर ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन

गोरखपुर। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को तेज लगन के कारण जिले में लगभग एक हजार शादियां हुईं। डीजे की धुन पर बरातियों के सड़क पर नाचने के कारण कई जगह जाम की स्थिति बनी तो कहीं डीजे की तेज आवाज से लोग परेशान दिखे।

रात लगभग 9:40 बजे बरात गोलघर के शास्त्री चौक से गुजर रही थी। बराती डीजे की धुन पर इतने मशगूल थे कि उन्हें अन्य राहगीराें की परवाह नहीं थी। बरात से जाम तो कुछ देर लगा ही, साथ ही बरात के पीछे रास्ता मिलने की आस में इंतजार कर रहे लोग डीजे की तेज आवाज से परेशान रहे। वहीं रात लगभग 10:05 बजे एक बराज टाउन हाल से कोतवली रोड पर नाचते गाते जा रही थी। बरात जब नगर निगम के आगे जिला महिला अस्पताल के सामने पहुंची तो सड़क पर जगह कम होने के कारण आने व जाने दोनों तरफ के वाहनों को कुछ देर तक जाम में रेंगना पड़ा। हालांकि बराती में से कुछ युवा आगे आकर जाम हटवाते दिखे। इससे कुछ देर बाद वाहनों को रास्ता मिला।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सामने से गुजरते हुए बारात में डीजे की धुन काफी तेज रही। जिससे महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं व हाल ही में आपरेशन से हुए बच्चों को भी इस आवाज ने जरूर परेशान किया। मरीजों के परिजन अस्पताल के बाहर आकर बरात के जल्दी जाने का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे। मरीजों के परिजनों का कहना था कि डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वहीं कुनराघाट में भी स्थानीय मैरिज हाउस में बरात जा रही थी। हालांकि सड़क चौड़ी होने के कारण जाम नहीं लगा। परंतु डीजे का शोर लोगों को जरूर परेशान किया। साथ ही रात लगभग 10:45 बजे पादरी बाजार के संगम चौक निकट के मैरिज हाउस में जा रही थी। यहां भी जब बरात रिहायशी इलाके में बने स्थानीय मैरिज हाउस में जा रही थी तो वहां रहने वाले लोगों को डीजे की तेज आवाज से लगभग 40 मिनट तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


-सहालग ने बढ़ाई व्यापारियों की आमदनी

सहालग को लेकर रविवार व मंगलवार को तेज लगन रहा। दो दिनों के लगन के कारण बाजारों में भी बढ़ चढ़ कर लोगों ने खरीदारी की। कपड़ा, ज्वेलरी के साथ किराने के भी व्यापारियों का कारोबार चढ़ गया। इससे व्यापारियों की आमदनी बढ़ गई। गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने बताया कि बिक्री विगत नवंबर माह की तरह तो नहीं हो रही है। परंतु दो दिनों में तेज लगन होने कारण शहर में किराने के व्यापार में लगभग 30 करोड़ के कारोबार होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि छह महीने के लगन में लोग धीरे-धीरे खरीदारी कर रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें