फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाप बना हैवान... 13 साल की बेटी के साथ की दरिंदगी, मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई पूरी घटना

Mon, 03 Feb 2025 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

यूपी के देवरिया से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
father harassment his daughter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाला शख्स हैवान बन गया। हैवान बाप ने ढाई माह पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाहर चला गया। 
विज्ञापन


एक दिन पूर्व घर आने पर पीड़िता की मां और पिता के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित की मां ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने थाने में सूचना दी कि उनकी 13 साल की पुत्री के साथ उसके बाप ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंचे। सबूत जुटाए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पीड़िता का पिता ही है। घटना ढाई महीने पहले की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें