फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम के वाहनों के लिए बनेगी सुरक्षित और सुविधाजनक पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में महेसरा चार्जिंग स्टेशन और सहारा इस्टेट के पास होगा निर्माण
विज्ञापन


गोरखपुर। नगर निगम अपने वाहनों के पार्किंग स्थल को सुरक्षित एवं सुविधा संपन्न बनाएगा। 15वें वित्त आयोग से मिले 159.68 लाख रुपये से प्रथम चरण में महेसरा चार्जिंग स्टेशन और झारखंडी टुकड़ा नंबर एक में सहारा इस्टेट के निकट स्थल को निर्माण के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। चहारदीवारी, स्टोर रूम, गार्ड रूम, टॉयलेट, वाहन शेड, सीसीटीवी कैमरे और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि इन उपायों से नगर निगम के कचरा उठाने वाले वाहन, पानी के टैंकर, फॉगिंग मशीन और अन्य सरकारी वाहन सुरक्षित रहेंगे और उनकी देखभाल भी सुचारु रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के वाहनों के लिए छह प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। इसमें बेतियाहाता पानी की टंकी, मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास स्थित पानी की टंकी, महेसरा चार्जिंग स्टेशन, चरगावां गारबेज ट्रांसफर स्टेशन, सिविल लाइन कुलसचिव आवास के पास और नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर शामिल हैं। परियोजना के तहत इन सभी पार्किंग स्थलों को आधुनिक बनाया जाएगा। ताकि नगर निगम के वाहनों को हर मौसम में सुरक्षित रखा जा सके। इसी कड़ी में 88.78 लाख रुपये से महेसरा चार्जिंग स्टेशन और 70.90 लाख रुपये से सहारा इस्टेट के पास पार्किंग विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें