फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी : दीपक और अनन्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को खेल विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ के बालक वर्ग में दीपक कुमार और बालिका वर्ग में अनन्या ने बाजी मारी। सौरभ यादव व आंचल सिंह ने दूसरा और आदित्य यादव व श्रेया मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व काली मंदिर स्थित पटेल तिराहे पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के सभी खिलाड़ी, कर्मचारी और अधिकारी एकत्रित हुए। यहां सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके बाद दौड़ की शुरुआत हुई। पटेल तिराहे से दौड़ शुरू होकर गणेश चौक, कचहरी चौक, शास्त्री चौक से वापस पटेल चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग बैजनाथ रावत और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा नेता राजेश गुप्ता, आरएसओ आले हैदर, आजाद सिंह नरवार, नफीस अहमद, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें