फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 2.45 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार इलाके का मामला, एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए पांच जालसाज
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा में ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 2.45 लाख रुपये उड़ा दिए। घटना चार अगस्त की बताई जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच जालसाजों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जालसाजों की तलाश में दबिश दे रही है।
ककराखोर निवासी मैनुद्दीन ने अपने भतीजे तौहीद को महावीर छपरा चौराहे स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने भेजा था। आरोप है कि तौहीद जब एटीएम से रुपये निकाल रहा था, तभी एक युवक उसके पीछे खड़ा हो गया। इसी बीच चार और युवक भी एटीएम में घुस आए। पांचों ने मिलकर तौहीद को बातचीत में उलझा लिया और मशीन साफ करने का बहाना बनाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इस दौरान युवकों ने उसका पिन नंबर भी देख लिया। इसके बाद ठगों ने बदले हुए कार्ड से अलग-अलग जगहों से 2.45 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से लगातार रुपये निकलने का मैसेज आने पर मैनुद्दीन को धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने बैंक जाकर कार्ड ब्लॉक करवाया और बेलीपार थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ठगी से बचाव के उपाय
- एटीएम पर कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को पास खड़ा न होने दें।
- पिन डालते समय कीपैड को हाथ से ढकें।
- यदि कोई मदद करने की कोशिश करे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
- लेनदेन के बाद एटीएम कार्ड की जांच जरूर करें।
- खाते से निकासी का अलर्ट आने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें