फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरात में डांस के विवाद में गई थी रोहित की जान, परिजनों से सड़क जाम कर रखी ये मांग

Mon, 15 Jul 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

अलीनगर में बरात में डांस करने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों  को चाकू मारा गया था। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की  पहचान कर पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने पीएम के बाद शव को अलीनगर चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों ने मांग की कि हमलावरों के घरों पर बुलडोजर चलवाएं, तभी जाम समाप्त होगा। सीओ कोतवाली ने समझा बुझाकर जाम को खत्म करवाया।
विज्ञापन
पीएम के बाद शव आने पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीनगर में बरात में डांस करने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों को चाकू मारा गया था। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो हमलावरों की पहचान नगर निगम के संविदा सफाई कर्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि तिवारीपुर के सुर्यकुंड से आई बरात को अग्रवाल भवन जाना था। गंगेज तिराहा से बरात उठने के बाद उसमें शामिल महिलाएं व परिवार के लोग डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे।

 

अलीनगर चौराहे पर रोहित का शव रख जाम कर रहें लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले में सड़क किनारे शोभित व अन्य दोस्तों के साथ खड़े रोहित से डांस करने को लेकर बरात में शामिल युवकों से विवाद हाे गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दोनों तरफ के तीन लोग चोटिल हो गए।

घटना के बाद रोहित चला गया और कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचा तो पुरुषोत्तम दास की कोठी के पास दोबारा मारपीट हुई, जिसके बाद बरात में शामिल युवकों ने रोहित व शोभित पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद बरात में भगदड़ मच गई। दोस्तों की मदद से परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया था।

सफाई सुपरवाइजर की मदद से हुई पहचान
मारपीट का सीसीटीवी कैमरा फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने घटना की जानकारी देते हुए चाकू मारने वाले युवकों के बारे में बताया। छानबीन करने पर पता चला कि दोनों संविदा सफाईकर्मी हैं।
 
विज्ञापन

अलीनगर चौराहे पर रोहित का शव रख जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद पुलिस ने सफाई सुपरवाइजर को बुलाकर फुटेज दिखाया तो पता चला कि वे अंधियारीबाग के रहने वाले हैं।

पिता ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
रोहित के पिता शिवपूजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रोहित मोहल्ले के पास से गुजर रही बरात देखने दोस्त शोभित के साथ गया था। इस दौरान बरात में शामिल मनबढ़ों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया।

हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने अग्रवाल भवन को घेरा
रोहित की हत्या की जानकारी होने पर पहुंचे मोहल्ले के लोग उनका पीछा करते हुए अलीनगर चौराहे की तरफ पहुंचे। इस बीच किसी ने उनके अग्रवाल भवन में जाने की अफवाह फैला दी। इसके बाद वह अग्रवाल भवन को घेर लिए। हालांकि बाद में पहुंची पुलिस ने एक-एक को अग्रवाल भवन से बाहर निकाला।

तीन बहन, दो भाई में दूसरे नंबर पर था रोहित
रोहित की हत्या से परिवार कोहराम मच गया है। शिवपूजन के पांच बच्चों में रोहित दूसरे नंबर का था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। रोहित की अभी शादी नहीं हुई है। उससे छोटा भाई मोहित और बहनें हैं। रोहित घर पर कपड़ा धुलाई कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

शोभित की हालत नाजुक
चाकू के हमले से घायल शोभित चौधरी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे आईसीयू में अपनी निगरानी में रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें