फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाराणा प्रताप नगर में 11 करोड़ से चकाचक होंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर बनेंगी नालियां, 12 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बनाएगा, बजट हुआ जारी, टेंडर की प्रक्रिया शुरु
गोरखपुर। महाराणा प्रताप नगर की सड़कें अब चकाचक होंगी। सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियां बनेंगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 11 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड संख्या 42, महाराणा प्रताप नगर की ग्रीन सिटी सहित कई कॉलोनियों की सड़कें और नालियों के बनने से करीब 12 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। इन इलाकों में जल भराव नहीं होगा और लोग फर्राटा से आ-जा सकेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिक्षण अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन से बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर खुलेंगे और इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि सड़क और नालियां बनने से क्षेत्र की करीब 12 हजार की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें