फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: झमाझम बारिश से सड़कें लबालब...दोपहर तक निकल गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विरासत गलियारा में मलबे की वजह से प्रभावित हुई जलनिकासी
विज्ञापन

गोरखपुर। झमाझम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को सड़कों पर पानी भर गया। विरासत गलियारा में मलबे की वजह से नालियां जाम रहीं, जिससे जलनिकासी प्रभावित हुई। हालांकि, बारिश रुकने के बाद दोपहर तक पानी निकल गया।
बृहस्पतिवार भोर में तीन बजे से सुबह आठ बजे तक और इसके बाद दोपहर में झमाझम बारिश हुई। इस कारण जिला अस्पताल, एचपी स्कूल के सामने, टाउन हाल तिराहा, विजय चौक, धर्मशाला अंडरपास, नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क, बशारतपुर, रामनगर, प्रेमचंद पार्क के सामने, रसूलपुर, चक्सा हुसैन, गोपलापुर, राप्तीनगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया।उधर, विरासत गलियारा में पक्के मकान तोड़ने के कारण मलबा नाली में भरा होने के कारण जलभराव हो गया। हालांकि, कुछ लोगों ने दुकान के आगे बोरे और रेत की बोरी लगाकर पानी को दुकान में घुसने से रोका। वहीं, गोलघर की कुछ दुकानों में भी पानी भर गया। धर्मशाला बाजार में नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव हुआ।
विज्ञापन


निचले इलाकों में ज्यादा परेशानी

जलभराव के चलते शहर के निचले इलाकों में सबसे ज्यादा लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इन इलाकों में दोपहर तक पानी भरा रहा। जलनिकासी के लिए नगर निगम ने पंपिंग सेट और सक्शन मशीन लगाई। जल निकासी को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की पूरी टीम सुबह से ही लगी रही। झाड़ू लगाने का काम बंद करके सफाई कर्मचारी केवल नालों से पॉलिथीन आदि निकालने में लग रहे।


जिला अस्पताल में मरीजों-तीमारदारों ने झेली परेशानी

जिला अस्पताल परिसर में पानी भरने से यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर आने वाले मरीजों को भी काफी दिक्कतें हुई। इसी तरह एचपी स्कूल के सामने भी काफी पानी भर गया। इसको निकालने के लिए नगर निगम को सक्शन टैंकर लगाना पड़ा। महेवा मंडी परिसर में नाला और चैंबर की सही ढंग से सफाई नहीं होने की वजह से परिसर में काफी देर तक पानी भरा रहा।


लाजपतनगर में क्षतिग्रस्त हुई सड़क
बारिश से जनप्रिय विहार वार्ड के लाजपत नगर इलाके में एक इंटरलाॅकिंग सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के किनारे एक खाली प्लाट है। इस तरफ सड़क को सुरक्षित रखने के लिए दीवार बनाई गई थी। लेकिन, बारिश से दीवार टूट गई। स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि नगर आयुक्त को इससे अवगत करा दिया गया है।
-

मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
बारिश की स्थिति को देखते हुए मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सिविल लाइंस, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड, गोपलापुर, पैडलेगंज बुद्धा गेट के पीछे, राप्तीनगर दूरदर्शन मोड, एचएन सिंह चौराहा, रामजानकी नगर, कौशल पुरम आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया। इन जगहों पर जल भराव की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों से जलनिकासी सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया।



लोग बोले..
विरासत गलियारा बनाने के लिए मार्च से पक्के निर्माण टूट रहे हैं। इस कारण नाले-नालियां मलबे से चोक हो गए हैं। बारिश की वजह से सुबह कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

- अमन कुमार गुप्ता

जलभराव के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। पानी भरने के कारण गड्ढे नहीं दिखाई दिए। इस कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिर गए। सफाई कर्मी इस गली से आना नहीं चाहते।
- ओम प्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें