फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिकरीगंज में फोरलेन पर शव रखकर सड़क की जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुई बाजार। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 24 नवंबर को डंपर और स्कूल बस की टक्कर में घायल परिचालक शंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर आने पर परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार देर रात नकौड़ी के पास सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही सिंकरीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह कम्हरियाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, 24 नवंबर को बेलघाट के बहादुपुर गांव के पास एक स्कूली बस और गलत लेन से आ रही डंपर में टक्कर हो गई थी। इसमें सिकरीगंज के नकौड़ी गांव के शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ फोरलेन पर शव रख जाम लगा दिया। डंपर चालक और उसके मालिक पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें