फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऋषभ और राजवीर बने फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की 31 मार्च को जारी नई अंतरराष्ट्रीय रेटिंग की सूची में गोरखपुर के दो खिलाड़ियों को रेटिंग मिली है। इसमें जेपी एजुकेशन एकेडमी के दसवीं के छात्र ऋषभ गुप्ता और स्टेपिंग स्टोन के राजवीर श्रीवर्धन को क्लासिकल फिडे रेटिंग प्रदान की है। फीडे ने ऋषभ गुप्ता को 1515 की प्रारंभिक और राजवीर श्रीवर्धन को 1471 की प्रारंभिक रेटिंग प्रदान की है।
विज्ञापन

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सैयद नौशाद अली सब्जपोश व सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ऋषभ ने लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए लखनऊ के मेधांश राज, अतिकेश सागर, प्रयागराज के युवराज पांडेय को हराकर यह रेटिंग हासिल की। वहीं यूपी स्टेट अंडर 15 में राजवीर ने गाजियाबाद के वनिज जैन को हराकर और लखनऊ के मेधांश राज, अनय अग्रवाल के साथ ड्रॉ खेलकर 1471 फिडे रेटिंग प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डॉ. सलिल श्रीवास्तव, अपनीत गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, आरके मिश्र, सुमित्रा देवी, पुष्प दंत जैन, एसके मिश्र, कनक हरि अग्रवाल, मिथिलेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, विनय जायसवाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें