फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जलकल बिल्डिंग में व्यावसायिक के साथ बनेगा आवासीय फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
- म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किए जाने को लेकर नगर निगम में हुई बैठक
विज्ञापन

- दुकानदारों के लिए भी की जाएगी व्यवस्था
गोरखपुर। नगर निगम गोलघर स्थित जलकल बिल्डिंग व्यावसायिक स्टोर के साथ आवासीय फ्लैट भी बनाए जाएंगे। यह निर्णय म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किए जाने को लेकर नगर निगम में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम के गोलघर स्थित जलकल कार्यालय परिसर में एक ऐसी बिल्डिंग बनाई जाएगी जिसका जनकल्याण में अधिकतम उपयोग किया जा सके। बताया कि इस बिल्डिंग में स्टार बक्स, मैक डोनाल्ड, सब वे आदि जैसे ब्रांड के शोरूम व दुकान कॉरपोरेट ऑफिस, रिहायशी फ्लैट बनाए जा सकते हैं। बताया कि इस स्थान पर पूर्व से किराए पर चल रहे दुकानदारों के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उपस्थित शोभित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बिल्डिंग का रफ स्केच बनाने का सुझाव दिया। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, दुर्गेश मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें